Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रात की सुनसान सड़क पर स्कूटी सीखना पड़ा भारी, राजारहाट में हादसे में युवती की मौत

परिवारवालों के मुताबिक, पूजा कई दिनों से स्कूटी चलाना सीखने की जिद कर रही थी। रविवार की रात उसका प्रेमी शुभंकर भौमिक उसे स्कूटी सिखाने के लिए राजारहाट की सुनसान सड़क पर ले गया था। घटना के वक्त दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। बताया गया कि पूजा खुद स्कूटी चला रही थी जबकि शुभंकर पीछे बैठा था।

02 Jun 2025

रात की सुनसान सड़क पर स्कूटी सीखना पड़ा भारी, राजारहाट में हादसे में युवती की मौत

कोलकाता। रात की खाली सड़क पर प्रेमी के साथ स्कूटी चलाना सीखना एक किशोरी के लिए जानलेवा साबित हुआ। हादसे में युवती की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना रविवार देर रात को राजारहाट-न्यू टाउन इलाके में हुई। मृतका की पहचान पूजा साहा (18) के रूप में हुई है, जो विधाननगर नगरपालिका के वार्ड नंबर पांच के दशद्रोन इलाके की रहने वाली थी। उसने हाल ही में उच्च माध्यमिक परीक्षा पास की थी। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिवारवालों के मुताबिक, पूजा कई दिनों से स्कूटी चलाना सीखने की जिद कर रही थी। रविवार की रात उसका प्रेमी शुभंकर भौमिक उसे स्कूटी सिखाने के लिए राजारहाट की सुनसान सड़क पर ले गया था। घटना के वक्त दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। बताया गया कि पूजा खुद स्कूटी चला रही थी जबकि शुभंकर पीछे बैठा था।

जब वे माझेरआइटी रोड इलाके से गुजर रहे थे, उसी दौरान पूजा स्कूटी पर से नियंत्रण खो बैठी और दोनों सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में पूजा को सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन को सूचित करने के बाद उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि स्कूटी की रफ्तार अचानक बढ़ गई थी, जिससे पूजा का संतुलन बिगड़ गया। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, जिसमें स्कूटी के फिसलने की पुष्टि हुई है।

हादसे के बाद पूजा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पूजा एक होनहार छात्रा थी और उसकी असमय मौत से पूरा मोहल्ला स्तब्ध है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रात की सुनसान सड़क पर स्कूटी सीखना पड़ा भारी, राजारहाट में ह
परिवारवालों के मुताबिक, पूजा कई दिनों से स्कूटी चलाना सीखने की जिद कर रही थी। रविवार की रात उसका प्रेमी शुभंकर भौमिक उसे स्कूटी सिखाने के लिए राजारहाट की सुनसान





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News